श्रमिकों को बंधक बनाकर काम कराने में होगी मजिस्ट्रियल जांच
मुजफ्फर नगर, जुलाई 13 -- मुजफ्फरनगर तितावी के गांव मांडी में दोना-पत्तल फैक्ट्री में श्रमिकों को बंधक बनाकर मजदूरी कराने के मामले में मजिस्ट्रियल जांच भी होगी। मानवाधिकार आयोग से भेजा गया पत्र डीएम को मिल गया है। अब इस मामले में डीएम के स्तर से मजिस्ट्रियल जांच के लिए टीम गठित होगी। तितावी पुलिस ने नीमका जेल पहुंचकर मुख्य आरोपी के बयान दर्ज कर लिए है।तितावी के गांव मांडी में दोना-पत्तल बनाने की फैक्ट्री में बिहार, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड समेत नेपाल के 13 श्रमिकों को बंधक बनाकर डेढ़ वर्ष तक मजदूरी कराई गई थी। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर श्रमिकों को बंधनमुक्त कराया था। पुलिस ने इस मामले में फैक्ट्री मालिक अंकित बालियान के पिता प्रदीप बालियान समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मुख्यारोपी अंकित बालियान को हर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.