मुरादाबाद, अप्रैल 22 -- सरकार की तरफ से न्यूनतम मजदूरी की दरों को बढ़ाया गया है। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। मुरादाबाद में उपश्रमायुक्त दीप्तिमान भट्ट ने बताया कि श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी की दर परिवर्तनीय महंगाई भत्ते के साथ तय की गई है। अकुशल श्रेणी के श्रमिकों की अब न्यूनतम मजदूरी 12 हजार 241 रुपए तय की गई है। इसमें 765 रुपए परिवर्तनीय महंगाई भत्ते के मिलेंगे। कुल न्यूनतम मजदूरी 13 हजार आठ रुपए होगी। अर्द्धकुशल श्रेणी के श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी अब 13 हजार 464 रुपए निर्धारित की गई है। इसमें 842 रुपए परिवर्तनीय भत्ते के रूप में जुड़ेंगे। जिसे मिलाकर न्यूनतम मजदूरी 14 हजार 306 रुपए होगी। कुशल श्रेणी के श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी अब 15 हजार 82 रुपए तय की गई और 943 रुपए परिवर्तनीय महंगाई भत्ते के रूप में दिए जाएंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.