मुरादाबाद, मई 19 -- श्रम विभाग के तत्वावधान में सोमवार को पंचायत भवन में जिलाधिकारी राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी ने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, निर्यातकों, कारखानेदारों, सेवायोजकों व प्रबंधकों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप श्रमिकों को नियमानुसार आवश्यक सुविधाएं दी जाएं। शासन द्वारा जारी नवीन मजदूरी दरों के अनुसार श्रमिकों को प्रत्येक दशा में न्यूनतम मजदूरी का भुगतान किया जाए। ओवरटाइम का भुगतान दोगुनी दर से हो, अनावश्यक रूप से किसी श्रमिक को काम से निकाला न जाए। प्रत्येक कारखाने में महिलाओं के विरुद्ध लैंगिक शोषण की रोकथाम के लिए कमेटी का गठन किया जाए जिसकी अध्यक्ष अनिवार्य रूप से महिला ही हो। सभी श्रमिकों को सप्ताह में एक दिन का अवकाश अनिवार्य रूप से दिया जाए। डीएम ने मु...