लखनऊ, मई 1 -- यूपी में भीषण गर्मी को देखते हुए योगी सरकार ने श्रमिकों को बड़ी राहत दी है। उन्हें हीट से बचाने के लिए अब पांच घंटे का दोपहर विश्राम मिलेगा। यह विश्राम पूर्वाह्न 11 बजे से शाम चार बजे तक का होगा। श्रमिकों से सुबह छह बजे से 11 बजे तक और शाम चार से सात बजे के बीच काम कराया जा सकेगा। इसके साथ ही श्रमिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इस पर कोई भी श्रमिक शिकायत दर्ज करा सकता है। श्रम एवं सेवायोजन विभाग ने इसे लेकर सभी सेवायोजकों, प्रतिष्ठानों और ठेकेदारों के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। माना जा रहा है कि पिछले दिनों नोएडा में हुए बवाल को देखते हुए सरकार ने यह फैसले किए हैं। प्रदेश में बढ़ती गर्मी और हीट वेव के खतरे के बीच सरकार ने श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाए हैं। खास बात यह है कि श्रमिकों से 11 बजे से शाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.