गाज़ियाबाद, मार्च 17 -- गाजियाबाद। असंगठित श्रमिकों को तीन हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी। यह जानकारी उप श्रम आयुक्त अनुराग मिश्र ने दी। अधिकारी ने बताया कि सरकार द्वारा असंगठित श्रमिकों के लिए मानधन योजना शुरू की गई है। इसके तहत वृद्धावस्था में श्रमिकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी।अधिकारी ने बताया कि घरेलू कामगार, फेरी लगाने वाले, मध्याह्न भोजन कर्मकार, सिर पर बोझा ढोने वाले, ईंट-भट्ठा मजदूर और मोची आदि को योजना का लाभ मुख्य रूप से मिलेगा। इसमें 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के असंगठित श्रमिक शामिल होंगे, जिनकी मासिक आय 15 हजार रुपये से कम है और जो ईएसआइ, ईपीएफ या एनपीएस जैसी किसी सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ नहीं ले रहे हैं। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, बचत बैंक या जनधन खाता पासबुक तथा मोबाइल नंबर अनिवार्य हैं। पेंशन निधि में श्रमिक द्वा...