सहरसा, जनवरी 15 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलेक्ट्रेट से पीछे अल्पसंख्यक कार्यालय समीप श्रम सेवा सुविधा केंद्र बनाया गया है। प्रीफैब स्ट्रक्चर युक्त श्रम सेवा सुविधा केंद्र में जल्द ही जिले के सभी श्रमिकों का विभिन्न तरह का कार्य शुरू किया जाएगा। बिहार भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत संचालित कल्याणकारी योजनाएं तहत श्रमिकों सुविधा मिलेगी। बुधवार को श्रम अधीक्षक एस के झा ने विभिन्न पदाधिकारी के साथ नवनिर्मित श्रम सेवा सुविधा केंद्र का निरीक्षण किया। मैनेजर तुषार ने बताया कि श्रम सेवा सुविधा केंद्र उदघाटन से पूर्व निरीक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि श्रम सेवा सुविधा केंद्र का उद्देश्य श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराना है। अब तक श्रमिकों को ऑनलाइन आवेदन के लिए साइबर कैफे पर निर्भर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.