नोएडा, अप्रैल 10 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। ग्रेटर नोएडा की फैक्टरियों में काम करने वाले श्रमिकों की सुविधा के लिए शुक्रवार को इकोटेक-12 इंडस्ट्रीज एसोशिएशन और इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड के सहयोग से पांच किलोग्राम एलपीजी गैस सिलेंडर वितरित करने के लिए कैंप लगाया गया। ईरान-इजराइल युद्ध के कारण प्रभावित हुई एलपीजी गैस आपूर्ति के चलते उन लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है,जिनके पास कनेक्शन नहीं है। फैक्टरियों में काम करने वाले श्रमिक वर्ग के लोग ऊंची कीमत पर गैस खरीदने को मजबूर हैं। इसको देखते हुए पांच किलो का सिलेंडर वितरित कर उचित दर पर सिलेंडर दिया जा रहा है। एसोशिएशन के अध्यक्ष साहिल कुमार ने बताया कि इस कैंप का आयोजन श्रमिकों के पलायन को रोकने और उद्योगों मे श्रमिकों की पर्याप्त संख्या बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया।

हिंदी ह...