भदोही, मई 2 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर शुक्रवार को सिंहपुर में कांग्रेसजनों द्वारा श्रमिकों को सम्मानित किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र दूबे राजन के नेतृत्व में श्रमिकों का मुंह मीठा कराते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि मजदूर देश की अर्थव्यवस्था के रीढ़ हैं। उनके श्रम और समर्पण से ही समाज और राष्ट्र का निर्माण होता है। कांग्रेस पार्टी हमेशा मजदूरों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। वहीं, राजेंद्र कुमार दुबे राजन ने कहा कि मजदूर वर्ग हमारे समाज का सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ है। यह भी पढ़ें- कांग्रेसजनों ने मजदूरों को किया सम्मानित उनके बिना किसी भी विकास की कल्पना अधूरी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.