नोएडा, अप्रैल 30 -- नोएडा, उदय सिंह। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर जिले के श्रमिकों को शुक्रवार को स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंकिंग और गैस सिलेंडर की सौगात मिलेगी। इसके लिए तैयारी कर ली गई है। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सरकारी अस्पतालों, हेल्थ वेलनेस सेंटर, 67 निजी अस्पतालों समेत 201 स्थानों पर मेगा स्वास्थ्य शिविर लगेंगे। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि औद्योगिक इकाइयों में 79 स्थानों पर डिस्पेंसी और एंबुलेंस की सुविधा शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री आरोग्य रथ योजना के तहत 25 चिकित्सीय मोबाइल वैन का शुभारंभ होगा। महिला श्रमिकों को तीन लाख सेनेटरी पैड बांटे जाएंगे। 25 हेल्थ एटीएम का लोर्कापन होगा। चार एएलएस एंबुलेंस और 10 ब्लड एनेलाइजर का भी लोर्कापन होगा। यह भी पढ़ें- यूपी में गर्मी बढ़ने पर श्रमिकों को 5 घंटे का मिलेगा दोपहर विश्राम इसके अलावा प...