गया, फरवरी 28 -- निबंधन सह परामर्श केंद्र में शुक्रवार को श्रम अधिकार दिवस सह ग्रामिण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन उप श्रमायुक्त विनोद कुमार प्रसाद, सहायक श्रमायुक्त पूनम कुमारी व जिला सूचना एवं सम्पर्क पदाधिकारी दीपक चन्द्र देव ने संयुक्त रूप से किया। प्रशिक्षण के दौरान श्रमिकों को उनके अधिकारों व कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी राकेश कुमार (शेरघाटी) ने बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना योजना के साथ-साथ न्यूनतम मजदूरी अधिनियम पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला । सहायक श्रमायुक्त ने बंधुआ मजदूर अधिनियम के बारे में जानकारी दी। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी (बोधगया) ने बिहार भवन व अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से संचालित मृत्यु लाभ व दाह संस्कार सहायता से संबंधित जानकारी दी...