श्रमिकों के हित व रोजगार की रक्षा प्राथमिकता : सांसद
चाईबासा, जुलाई 4 -- चाईबासा, संवाददाता। अडाणी सीमेंट फैक्ट्री झींकपानी को बंद किए जाने के नोटिस के विरोध में कांग्रेस ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा का ध्यान इस गंभीर मामले की ओर आकृष्ट कराया। कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने चाईबासा परिसदन में सांसद कालीचरण मुंडा से मुलाकात कर फैक्ट्री बंदी से उत्पन्न होने वाले संभावित रोजगार संकट एवं क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद कालीचरण मुंडा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि श्रमिकों के हितों एवं उनके रोजगार की रक्षा मेरी प्राथमिकता है और इस मामले में हरसंभव प्रयास किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस प्रदेश महासचिव सह प. सिंहभूम जिला प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर, प्रदेश सचिव चंद्रशेखर दास, पूर्व जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.