शामली, मई 1 -- श्रमिक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संयोजक नंदू प्रसाद वाल्मीकि ने तथा संचालन अरुण झंझोट वाल्मीकि ने किया। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद झंझोट ने भारत रत्न एवं संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को समय पर वेतन, साप्ताहिक अवकाश और श्रम कानूनों का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार से श्रमिकों के हित में नई योजनाएं लागू करने की मांग की। उन्होंने आउटसोर्स व संविदा कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने, सफाई कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ देने तथा कोरोना काल के बकाया भुगतान जारी करने की भी मांग उठाई। यह भी पढ़ें- Labour Day 2026 Theme : 1 मई को क्यों मना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.