श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण को लगेगाा स्वास्थ्य मेला: श्रमायुक्त
कानपुर, अगस्त 27 -- कानपुर। श्रमिकों के स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर श्रम विभाग सितंबर में श्रमिक सम्मान व स्वास्थ्य मेले का आयोजन करने जा रहा है। पनकी साइट-5 स्थित इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) भवन में कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए गुरुवार को श्रमायुक्त सौम्या अग्रवाल आईआईए के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही, ईएसआईसी चिकित्सालय का भ्रमण किया। श्रमायुक्त सौम्या अग्रवाल ने बताया कि 40 वर्ष की आयु से अधिक सभी श्रमिकों की नियमित स्वास्थ्य जांच का प्रावधान है। सभी कारखानों को निर्देशित किया गया है कि अपने यहां कार्यरत 40 वर्ष की आयु से अधिक के सभी श्रमिकों के स्वास्थ्य जांच के लिए पंजीयन करा लें। शिविर में सभी आयु वर्ग के श्रमिक भी अपने स्वास्थ्य की जांच करा सकेंगे। तीन दिवसीय शिविर में 10 हजार से अधिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.