श्रमिकों के स्वास्थ्य का हुआ परीक्षण
लखीमपुरखीरी, मई 9 -- राज्य स्वास्थ्य मिशन के समन्वय से स्थानीय चीनी मिल में जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तत्वावधान में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में कर्मचारियों, श्रमिकों, उनके परिजनों, टाउनशिप निवासियों और आसपास के क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया। स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन यूनिट हेड राकेश यादव ने गोला यूनिट की वरिष्ठ नेतृत्व टीम और राज्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में किया। शिविर के दौरान पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं मेडिकल टीम द्वारा ब्लड प्रेशर एवं पल्स जांच, वजन मापन, एक्स-रे, रक्त परीक्षण, टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड पंजीकरण और सामान्य चिकित्सीय परामर्श जैसी सेवाएं प्रदान की गईं। इसके साथ ही मच्छर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.