श्रमिकों के सम्मान और बुद्ध के आदर्शों का दिया संदेश
रुद्रपुर, अप्रैल 30 -- रुद्रपुर, संवाददाता। श्रमिक दिवस और बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर जेसीज पब्लिक स्कूल में गुरुवार को विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महात्मा बुद्ध के जीवन दर्शन और श्रमिकों के महत्व से परिचित कराना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना से हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने महात्मा बुद्ध के जीवन, उनके उपदेशों, अहिंसा और करुणा के सिद्धांतों पर आधारित कविता पाठ, भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने बताया कि महात्मा बुद्ध का जीवन आज भी सत्य, शांति और मध्यम मार्ग का प्रतीक है। श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों को श्रमिक वर्ग के संघर्ष, त्याग और परिश्रम के महत्व से अवगत कराया गया। यह भी पढ़ें- स्कूलों में धूमधाम से मनाया बुद्ध पूर्णिमा और श्रमिक दिवस इस दौरान उन्हें श्रमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.