रिषिकेष, फरवरी 19 -- लालतप्पड़ औद्योगिक क्षेत्र स्थित यूरेका फोर्ब्स कंपनी के खिलाफ श्रमिकों का चल रहा धरना नौवें दिन गुरुवार को भी जारी रहा। श्रमिकों ने प्रदर्शन कर कंपनी प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने भी धरने को अपना समर्थन दिया। लालतप्पड़ में श्रमिकों ने नौंवे दिन भी धरना-प्रदर्शन दिया। धरने को समर्थन देने के लिए पूर्व ग्राम प्रधान जौलीग्रांट, डोईवाला के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि सागर मनवाल, कांग्रेस देहरादून जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल तथा कांग्रेस नेता राहुल सैनी धरना स्थल पर पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने श्रमिकों की मांगों को उचित बताते हुए आंदोलन को समर्थन दिया और संबंधित विभागों के अधिकारियों से बातचीत कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया। परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.