श्रमिकों के शोषण के खिलाफ डीएलसी कार्यालय पर प्रदर्शन
फरीदाबाद, मई 14 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। औद्योगिक नगरी की विभिन्न कंपनियों में श्रमिकों के शोषण और श्रम कानूनों के उल्लंघन के विरोध में गुरुवार को युवा अनशनकारी अभिषेक गोस्वामी ने साथियों के साथ सेक्टर-12 स्थित डीएलसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएलसी के नाम ज्ञापन सहायक सचिव को सौंपा गया। अभिषेक गोस्वामी ने आरोप लगाया कि कई कंपनियों में कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन, वेतन पर्ची, ईएसआई, पीएफ और बोनस जैसी सुविधाएं समय पर नहीं मिल रही हैं। कर्मचारियों से जबरन ओवरटाइम कराया जाता है, लेकिन उसका नियमानुसार भुगतान नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि कई फैक्ट्रियों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी होने से हादसे हो रहे हैं तथा महिला कर्मचारियों के लिए जरूरी सुविधाओं का भी अभाव है। यह भी पढ़ें- कमिश्नर और डीआईजी ने श्रम कानूनों के प्रभावी पाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.