बदायूं, अप्रैल 29 -- स्थानीय सीएचसी की ओर से श्रमिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक विशेष श्रमिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में श्रमिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी, साथ ही पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड भी मौके पर बनाए जाएंगे। सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के श्रमिक वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा श्रमिकों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन समेत अन्य आवश्यक परीक्षण किए जाएंगे। इसके अलावा जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। यह भी पढ़ें- श्रमिक आरोग्य मेले में 72 मरीजों को दिया गया उपचार उन्होंने श्रमिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक स्वास...