नैनीताल, मई 3 -- नैनीताल। नगर के सेंट जेवियर्स स्कूल में श्रमिक दिवस को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल स्टाफ के सम्मान में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य नईम अली खान ने श्रमिक दिवस पर स्टाफ को शुभकामनाएं और बधाइयां दीं। सभी प्रकार की सफलता में श्रमिक वर्ग के योगदान पर प्रकाश डाला। स्टाफ ने म्यूजिकल चेयर रेस गेम खेला। स्कूल की तरफ से इन सभी को प्रमाण पत्र व गिफ्ट बांटे गए। यह भी पढ़ें- श्रमिक दिवस पर जेवियर स्कूल के कामगार हुए सम्मानित यह भी पढ़ें- शैक्षणिक संस्थानों में बच्चों को बताई गई श्रम की गरिमा यह भी पढ़ें- श्रीश्री सूर्यदेव सिंह स्मृति गुरुकुलम में मना श्रमिक दिवस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...