श्रमिकों के मुद्दे पर सीएमडी से मिलीं आशनी सिंह
धनबाद, अक्टूबर 8 -- धनबाद। राष्ट्रीय जनता कामगार संघ की केंद्रीय महामंत्री आशनी सिंह ने बीसीसीएल सीएमडी मनोज अग्रवाल से मुलाकात कर श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं पर बात की। श्रमिकों के वेतन खाते से जुड़ी परेशानियों को दूर करने तथा श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को बीमा सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित करने की मांग रखी गई। विभिन्न मांगों व समस्याओं पर बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से सकारात्मक रुख व्यक्त किया गया तथा समाधान को लेकर सकारात्मक सहमति बनी। सिंह ने कहा कि श्रमिकों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए राष्ट्रीय जनता कामगार संघ प्रयासरत है। मौके पर जीएम (आईआर) सुरेंद्र भूषण, संघ के अरविंद सिंह, अरुण पांडेय, हरेराम सिंह, विमलेश सिंह, आदित्य कुमार, कौशिक चटर्जी, दारोगा महतो आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.