श्रमिकों के पास पहुंच कर सुविधाएं उपलब्ध कराएगी सरकार
नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत दिल्ली सरकार ने श्रमिकों और कामगारों तक सरकारी सेवाओं को सीधे पहुंचाने के लिए मोबाइल नमो श्रमिक सेवा केन्द्र वैन शुरु की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को सचिवालय से चार वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दिल्ली के सभी जिलों में यह वैन चलेगी। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि श्रमिकों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिन-रात मेहनत कर दिल्ली को आगे बढ़ाने वाले श्रमिकों तक सरकार की सुविधाएं पहुंचाना सरकार की जिम्मेदारी है। 'मोबाइल नमो श्रमिक सेवा केंद्र' इसी सोच के साथ तैयार किया गया है, ताकि सेवा केवल कार्यालय तक सीमित न रहे, बल्कि जरूरतमंद श्रमिक तक स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.