नोएडा, अप्रैल 10 -- नोएडा, उदय सिंह। बिल्डरों के संगठन क्रेडाई ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गैस सिलेंडरों की समस्या को उठाया है। जिनका कहना है कि सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू न होने और ब्लैक में अधिक रेटों पर गैस बेचे जाने के कारण निर्माण कार्यों में चलगे श्रमिक पलायन की तैयारी कर रहे हैं और कुछ श्रमिक लौटने भी लगे हैं। एनसीआर में चल रहे निर्माण कार्य प्रभावित न हों, इसके लिए शीघ्र ही गैस आपूर्ति को बेहतर किया जाए, अन्यथा रियल स्टेट सेक्टर के सामने बड़ी समस्या आ सकती है और निर्माण कार्य प्रभावित होंगे। क्रेडाई के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता की ओर से इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गैस की समस्या गंभीर बनी है। जो निर्माण गतिवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.