उरई, अप्रैल 21 -- जालौन। संवाददाता भाकपा ने जनहित की मांगों को लेकर किए जाने वाले जन आंदोलनों को कुचलने का आरोप लगाया है। पार्टी कार्यकर्ता 23 अप्रैल को इसको लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जिला प्रवक्ता कमलेश कुमार ने बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार दमनकारी नीतियों को अपना रही है। जनता की जायज मांगों को लेकर होने वाले शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शनों को दबाया जा रहा है। जबकि सांप्रदायिक जुलूस और प्रदर्शनों को अनुमति दे दी जाती है। इसको लेकर पार्टी की ओर से एक ज्ञापन 23 अप्रैल को डीएम के माध्यम राज्यपाल को भेजा जाएगा। ताकि प्रदेश सरकार की इस दमनकारी नीति को बंद कराया जा सके। यह भी पढ़ें- मनरेगा कर्मियों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...