प्रयागराज, मई 1 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से चौक स्थित पार्टी कार्यालय में अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी की अध्यक्षता में हुई बैठक में श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने की आवाज उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि महंगाई बढ़ने के साथ ही सरकार का लक्ष्य सिर्फ उनके वेतन वृद्धि तक सीमित नहीं होना चाहिए बल्कि उनके जीवन स्तर में सुधार लाना भी होना चाहिए। कांग्रेसजनों ने शिकागो में मजदूरों के अधिकारों के आंदोलन में मारे गए श्रमिकों को श्रद्धांजलि भी दी। इस दौरान किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, परवेज़ सिद्दीकी, अनूप त्रिपाठी, अफ़रोज़ अहमद, मानस शुक्ला, प्रवक्ता शाह नवाज कुरैशी, सुष्मिता यादव, राजकुमार शुक्ला, सरताज़ मोहम्मद, राकेश पटेल, नयन कुशवाहा, प्रतिमा त्रिपाठी, राकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.