कन्नौज, फरवरी 25 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड मुख्यालय सभागार में खंड विकास अधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन सचिवों को कड़ी फटकार लगाते हुए समय से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बुधवार को खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य ने ब्लॉक सभागार में सचिवों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान सचिव गौरीशंकर, योगेंद्र और विनीत के द्वारा मनरेगा श्रमिकों की केवाईसी कार्य में लापरवाही बरते जाने से लक्ष्य पूर्ण नहीं हो सका, जिसे पर उन्हें कड़ी फटकार लगाते हुए दो दिवस में 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं आवास के अंतर्गत जाबकार्ड फीडिंग कार्य में भी सचिव योगेंद्र और गौरीशंकर का सर्वाधिक स्थित खराब मिली। इस पर दोनों सचिवों को एक सप्ताह में अभियान चलाकर लाभार्थी के जाबकार्डो...