गाज़ियाबाद, मार्च 27 -- गाजियाबाद। श्रमिकों को सशक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। यह निर्देश उप श्रम आयुक्त को सीडीओ ने दिए। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने श्रमिकों को लेकर उप श्रम आयुक्त को निर्देश दिए है। सीडीओ ने कहा कि श्रमिकों को लाभ दिलाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। हर श्रमिक का पंजीकरण कराया जाए वहीं श्रमिकों का पंजीकरण नवीनीकरण भी कराया जाए। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...