लखनऊ, अगस्त 7 -- लखनऊ। स्टेट ट्रांफार्मेशन कमीशन (एसटीसी) तथा सम्यक-कलेक्टिव गुड फाउंडेशन (सीजीएफ) के बीच श्रमिकों के स्वास्थ्य तथा कल्याण को लेकर एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया गया। इस साझेदारी का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के शहरी असंगठित श्रमिकों, प्रवासी मजदूरों तथा अन्य वंचित शहरी समुदायों के स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा एवं समग्र कल्याण के लिए नवाचार आधारित एवं साक्ष्य-आधारित समाधान विकसित करना है। इसके तहत लखनऊ स्थित विभिन्न लेबर अड्डों का विस्तृत आकलन किया गया, जिसके माध्यम से असंगठित श्रमिकों की आवश्यकताओं, चुनौतियों एवं सेवा संबंधी अंतरालों का अध्ययन किया गया। प्रस्तावित मॉडल के तहत एकीकृत श्रमिक कल्याण केन्द्र, लेबर अड्डा हेल्थ पॉइंट्स तथा मोबाइल मेडिकल यूनिट्स स्थापित किए जाने का प्रस्ताव है। यह भी पढ़ें- मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं...