श्रमिकों के उत्थान के लिए ठोस योजनाओं की जरूरत
लखीमपुरखीरी, मई 1 -- गरीब मजदूर किसान पार्टी द्वारा श्रमिक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में श्रमिकों के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं की आवश्यकता पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश के निर्माण में श्रमिकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है लेकिन उनके हितों की अनदेखी की जा रही है जिस पर गंभीरता से विचार होना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रमिकों को शादी विवाह एवं आवास निर्माण के लिए बैंकों से सरल ऋण सुविधा उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई। इसके अलावा प्रदेश से अन्य राज्यों एवं महानगरों की ओर हो रहे पलायन को रोकने के लिए जनपद स्तर पर छोटे छोटे लघु उद्योग स्थापित करने पर बल दिया गया। यह भी पढ़ें- श्रमिकों का सम्मान समाज की सामूहिक जिम्मेदारी: पूनम इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरनलाल, श्याम किशोर प्रजापति, नन्नू लाल प्रजापति, राष्ट्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.