मुरादाबाद, मई 23 -- नेशनल एकेडमी फ़ॉर सोशल मूवमेंट नागरिक एकता परिषद की ओर से सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी के प्रांगण में एक महत्वपूर्ण मज़दूर पाठशाला का आयोजन किया गया। पाठशाला का उद्देश्य मज़दूरों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं एवं वर्तमान परिस्थितियों में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान करना रहा। मज़दूर पाठशाला में ह्यूमन राइट डिफेंडर प्रेम कुमार ने उपस्थित ठेकेदारों एवं मज़दूरों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती हीट वेव (लू) को देखते हुए मज़दूरों के लिए कार्यस्थल पर शीतल पेयजल की समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अत्यधिक गर्मी को ध्यान में रखते हुए मज़दूरों से सुबह एवं शाम के समय कार्य कराया जाए, ताकि उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। प्रेम कुमार ने मज़दूरों को नए श्रम कानूनों, श्र...