शामली, अप्रैल 27 -- भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक अमित गिरी के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में साप्ताहिक बंदी के मुद्दे पर चर्चा करते हुए यह निर्णय लिया गया कि श्रमिकों का शोषण किसी भी हाल में सहन नहीं किया जाएगा और उनकी आवाज़ और अधिकारों के लिए संघर्ष किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि शामली नगर में श्रमिकों का शोषण हो रहा है, खासकर रविवार को साप्ताहिक बंदी के दिन अवकाश न मिलने के कारण श्रमिक परेशान है। प्रशासन की लापरवाही से साप्ताहिक बंदी कानून का उल्लंघन हो रहा है, और छुट्टी के बावजूद श्रमिकों को काम करना पड़ रहा है। इसके साथ ही 12 से 14 घंटे तक श्रमिकों से काम लिया जा रहा है।महासंघ ने प्रशासन से साप्ताहिक बंदी लागू करने की मांग की है। चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने इस मामले पर ध्यान नहीं दिया, तो महासंघ बड़ा धरन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.