श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी : ललन चौबे
धनबाद, सितम्बर 13 -- बीसीसीएल लोदना क्षेत्र के डिगवाडीह डीजी प्लांट में शनिवार को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की ओर से मिलन समारोह हुआ। मुख्य अतिथि संघ के महामंत्री ललन चौबे ने प्लांट शाखा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश कुमार चौरसिया सहित अन्य नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया। ललन चौबे ने मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहने और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। मौके पर दर्जनों श्रमिकों ने राकोमस की सदस्यता ग्रहण करने की घोषणा की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजीव रंजन चौबे, धर्मेंद्र, राधेश्याम, सुदेश्वर भारती, एसके चौरसिया, औरंगजेब खान, मिथिलेश सिंह, सरोज बनर्जी, आरसी तिवारी, शक्ति सिंह, मो नसीम, अरुण कुमार और संदीप कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.