रुडकी, मई 15 -- भगवानपुर। पुलिस ने औद्योगिक की फैक्ट्रियों के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए जीएम और एचआर के साथ बैठक की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि श्रमिकों की ओर से विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसके लिए कमेटी बनाकर श्रमिकों की समय से समस्या का समाधान करें। कहा कि सरकार की ओर से जारी न्यूनतम वेतनमान का लाभ सभी श्रमिकों को दिया जाए। बैठक में एचसी दुबे, एके डबराल, राहुल चौहान, एके सिंह, प्रवीण गर्ग, अजय कंडारी, विकास शर्मा, रवि पुंडीर, अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...