लखीमपुरखीरी, मई 30 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। चीनी मिल में मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर श्रमिक संगठनों और यूनियनों का धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन में गन्ना मजदूरी यूनियन, भारतीय चीनी मिल मजदूर संघ, शंकर मजदूर यूनियन शुगर फैक्ट्री, श्रमिक कल्याण संघ सहित कई संगठनों के पदाधिकारी और श्रमिक शामिल हुए। धरने का नेतृत्व हरिशंकर कश्यप, शैलेंद्र शाह, दीनानाथ यादव, गिरजा शंकर, दामोदर नाथ तिवारी, राजकुमार अवस्थी और रामकुमार सिंह सहित अन्य नेताओं ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मिल प्रबंधन कर्मचारियों की समस्याओं की लगातार अनदेखी कर रहा है जिसके चलते श्रमिकों में भारी नाराजगी है। श्रमिक नेताओं का कहना है कि कर्मचारियों को पिछले कई महीनों से बोनस का भुगतान नहीं किया गया है। यह भी पढ़ें- श्रमिकों की समस्याओं को लेकर चीनी मिल...