श्रमिकों की समस्याओं के समाधान पर मंथन, कानूनी सहायता की दी जानकारी
कटिहार, सितम्बर 19 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। श्रमिकों की समस्याओं का समय पर समाधान और उन्हें अपने अधिकारों व सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में श्रम कल्याण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रमिकों ने अपनी समस्याएं रखीं। श्रमिकों के हितों से जुड़े मामलों के निष्पादन और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा), कटिहार के सचिव कमलेश सिंह देव ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए उपलब्ध कानूनी सहायता की जानकारी दी। उन्होंने 'डालसा कटिहार (असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को विधिक सेवाएं) योजना, 2015 के प्रावधानों के बारे में श्रमिकों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर श्रमिकों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.