श्रमिकों की मौत के विरोध में प्रदर्शन
नोएडा, जून 12 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नोएडा के सेक्टर-152 स्थित एटीएस बिल्डर की साइट पर गुरुवार को हुई दो श्रमिकों की मौत के मामले में अन्य श्रमिकों ने प्रदर्शन कर रोष जताया। उन्होंने आश्रित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की। परिजन शुक्रवार को दोनों श्रमिकों के शव लेकर पश्चिम बंगाल रवाना हो गए। एटीएस बिल्डर की निर्माणाधीन साइट पर गुरुवार की दोपहर काम करते समय सेफ्टी बेल्ट टूटने से 37वें मंजिल से गिरकर दो श्रमिक रईसुल हक और अब्दुल समद की मौत हो गई थी। इस घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया और पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इस घटना के बाद से साइट पर काम करने वाले श्रमिकों में रोष है। श्रमिकों ने घटना के विरोध में गुरुवार की देर शाम साइट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.