सोनभद्र, अगस्त 17 -- सोनभद्र,संवाददाता। श्रमिकों एवं कर्मचारियों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं और मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की। भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन के बाद संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री, श्रम एवं रोजगार मंत्री, वित्त मंत्री तथा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन सौंपा। संचालन करते हुए जिला मंत्री एलपी शुक्ल ने कहा कि जिले के विभिन्न औद्योगिक एवं सेवा क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों की समस्याओं को संगठन लगातार मजबूती से उठा रहा है। श्रमिकों को न्याय, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा दिलाना भारतीय मजदूर संघ की प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- नौ सूत्रीय मांगों को लेकर मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन रमेश सिंह ने श्रमिक हितों ...