फतेहपुर, अप्रैल 8 -- फतेहपुर। जिले में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की पुत्रियों के विवाह के लिए 27 अप्रैल को सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस योजना की खास बात यह है कि पात्र श्रमिकों को बेटी की शादी के लिए 85,000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे प्रदान की जाएगी, जिससे गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा सामूहिक विवाह आयोजन में होने वाले खर्च के लिए 15,000 रुपये प्रति जोड़ा की दर से अलग से भुगतान आयोजनकर्ता को किया जाएगा। सहायक श्रमायुक्त लालाराम ने पंजीकृत श्रमिकों से अपील की है कि योजना का लाभ अवश्य उठाएं। आवेदन की प्रक्रियायोजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक श्रमिकों को विवाह से कम से कम 15 दिन पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन पोर्टल या नजदीकी जन सेवा केंद्र के माध्यम से किया जा सकता है। आयु प्रमाण के लिए जन्म प्रमाण पत्र, स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.