हजारीबाग, मई 25 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हजारीबाग नगर निगम में सफाई कर्मियों की बहाली, फंड के दुरुपयोग, श्रम कानूनों के उल्लंघन तथा अन्य अनियमितताओं के खिलाफ अधिवक्ता विवेक वाल्मीकि, राज्य सचिव अखिल भारतीय मजदूर संगठन ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा है कि नगर निगम की हालिया बैठक में यह स्वीकार किया गया है कि निगम क्षेत्र के अंतर्गत सफाई कर्मियों की भारी कमी है और सफाई के लिए भारी संख्या में कर्मचारियों की आवश्यकता है। यह कार्य 365 दिन चलता है, वहां नियमित बहाली के बजाय अल्पकालिक योजना का सहारा लेना बिल्कुल अनुचित है। यह 1947 के औद्योगिक विवाद अधिनियम का खुला उल्लंघन है। स्थाई कार्य के लिए अल्पकालिक बहाली करना सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के भी विरुद्ध है। आगे उन्होंने कहां की नगर निगम में श्रमिकों की बहाली संविधान के अनुच्...