बागपत, फरवरी 2 -- बागपत। मनरेगा योजना के तहत पंजीकृत एक्टिव श्रमिकों के जॉब कार्ड को नवीनीकरण की प्रक्रिया चल रही है। मजदूरों की ई-केवाईसी न होने की वजह से नवीनीकरण में परेशानी हो रही है। जिले में 4112 एक्टिव श्रमिक है, जिनका जॉब कार्ड का नवीनीकरण किया जा रहा है। 3,080 श्रमिकों की ही ई-केवाईसी हुई, जबकि ब्लॉकों के 114 गांवों में 1032 ई-केवाईसी होना बकी है। नवीनीकरण की प्रक्रिया को तेज करने के निरंतर निर्देश दिए जा रहे है, लेकिन ब्लॉक स्तर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ब्लॉक स्तर पर धीमी गति पर सभी बीडीओ को नोटिस जारी किया गया है। श्रम रोजगार उपायुक्त राहुल वर्मा ने जल्द शत-प्रतिशत नवीनीकरण करने के लिए निर्देशित किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.