श्रमिकों की ई-केवाईसी में ढिलाई पर कर्मचारियों को नोटिस
संभल, फरवरी 17 -- ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत कार्यरत श्रमिकों की ई-केवाईसी अनिवार्य किए जाने के बावजूद प्रगति संतोषजनक न मिलने पर संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। एक माह पूर्व 72 ग्राम पंचायतों में यह कार्य रोजगार सेवक, ग्राम सचिव, प्रधान, पंचायत सहायक, तकनीकी सहायक और महिला मेठ को सौंपा गया था, लेकिन 38 ग्राम पंचायतों में ई-केवाईसी 80 प्रतिशत से कम पाई गई। ग्राम पंचायत बझांगी, पतेई कायस्थ, पुसावली, घोंसली रामसहाय और घोंसली वाहन में स्थिति विशेष रूप से खराब बताई गई है। आधार कार्ड अपडेट न होने के कारण भी कुछ श्रमिकों की ई-केवाईसी में दिक्कत आ रही है। इस संबंध में बार-बार सूचना देने के बावजूद आधार अपडेट न कराने वाले श्रमिकों से लिखित पत्र लेकर नाम काटने की चेतावनी दी गई है। बीडीओ अखिलेश कुमार ने लापरवाही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.