बागपत, जनवरी 24 -- बागपत। मनरेगा योजना के तहत पंजीकृत एक्टिव श्रमिकों के जॉब कार्ड को नवीनीकरण की प्रक्रिया चल रही है। नवीनीकरण में मजदूरों की ई-केवाईसी नहीं न होने की वजह से परेशानी हो रही है। जिले के छह ब्लॉक के बीडीओ इस कार्य में ध्यान नहीं दे रहे है। कार्रवाई के लिए चेतावनी का पत्र जारी किया गया। जिले में 4,112 एक्टिव श्रमिक, जिनके जॉब कार्ड का नवीनीकरण किया जा रहा है। अभी तक जिले में 2,847 श्रमिकों की ही ई-केवाईसी हो पाई है। शासन से नवीनीकरण की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश लगातार दिए जा रहे है, लेकिन ब्लॉक स्तर पर धीमी गति की वजह से राज्य स्तर से लगातार आदेश जारी किए जा रहे है। ब्लॉक स्तर पर धीमी गति पर सभी बीडीओ को भी पत्र जारी किए जा चुके है, उसके बावजूद भी गति नहीं मिल रही है। अब श्रम रोजगार उपायुक्त राहुल वर्मा ने सभी बीडीओ क...