बरेली, मई 2 -- बरेली रेंज कार्यालय में रेंजर वैभव चौधरी के नेतृत्व में लगभग 40 से 50 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण चिकित्सकों द्वारा किया गया तथा परीक्षण के बाद उन्हें दवाओं का वितरण किया गया। बहेड़ी रेंज में क्षेत्रीय वनाधिकारी एसएस चौहान के नेतृत्व में करनपुर पौधशाला पर श्रमिकों को डीएफओ दीक्षा भंडारी व एसडीओ विमल किशोर भारद्वाज ने उपहार बांटे। नवाबगंज रेंज में रेंजर केके मिश्रा और फरीदपुर में क्षेत्रीय वनाधिकारी ऋषि कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर के दौरान जांच कर दवा वितरित की गई। यहां भी डीएफओ ने श्रमिकों को उपहार बांटे। यह भी पढ़ें- चिकित्सा शिविर में मरीजों की जांच कर बांटी गई दवा यह भी पढ़ें- आरोग्य शिविर में 387 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया यह भी पढ़ें- श्रमिकों को किया सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...