श्रमिकों का सम्मान समाज की सामूहिक जिम्मेदारी: पूनम
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 1 -- अपना खून पसीना बहाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले श्रमिक की मेहतन को कागज के चंद टुकड़ों में आकना ठीक नहीं। श्रमिकों का सम्मान, उनके अधिकारों की रक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह बातें मजदूर दिवस पर जेआरसी एवं संवाद सामाजिक संस्थान रामपुर गड़ौली के आयोजित संगोष्ठी में संवाद की कार्यकारी निदेशक पूनम तिवारी ने कही। उन्होंने कहा हमें सुनिश्चित करना होगा की प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षित कार्य वातावरण, उचित वेतन, सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिले। संस्थान के अध्यक्ष राम बदन शुक्ल ने कहा श्रमिक समाज की रीढ़ है, उसके सम्मान, सुरक्षा के बगैर समग्र विकास संभव नहीं? श्रमिको के अधिकारों, न्यूनतम मजदूरी, सुरक्षित कार्यस्थल समेत अनेक विषयो पर विस्तार से चर्चा किया। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर 40 श्रमिकों का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.