कन्नौज, मई 1 -- अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सेंट पॉल्स विद्यालय, लालकपुर में श्रमिकों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के निर्माण में श्रमिक वर्ग के महत्वपूर्ण योगदान को सराहना और उन्हें सम्मान देना रहा। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और सम्मान का वातावरण देखने को मिला। समारोह में प्रधानाचार्य फादर संथोष सेलेस्टीन ने विद्यालय में कार्यरत श्रमिकों को मंच पर आमंत्रित कर माल्यार्पण किया और उन्हें उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस पहल से श्रमिकों के चेहरे पर खुशी झलक उठी और सभी उपस्थित लोगों ने तालियों से उनका अभिनंदन किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि श्रमिक राष्ट्र की रीढ़ हैं और उनके बिना विकास की कल्पना संभव नहीं है। यह भी पढ़ें- लोयोला स्कूल, टेल्को में श्रमिक दिवस का प्रेरक आयोजन यह भी पढ़ें- श्रमि...