रांची, सितम्बर 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य के लाखों श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से झारखंड श्रमाधान पोर्टल पर एक व्यापक श्रमिक पंजीकरण अभियान की शुरुआत हुई है। इसे लेकर श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है। अभियान का मुख्य उद्देश्य राज्य के अधिक से अधिक श्रमिकों को पोर्टल पर पंजीकृत कर उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, जिससे उनका भविष्य सुरक्षित और सुनिश्चित हो सके। श्रम विभाग ने इस अभियान को लेकर पंजीकरण करें, योजनाओं का लाभ प्राप्त करें, सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करें का नारा दिया है। .......................

पंजीकरण कराने वाले श्रमिकों को तीन श्रेणियों में बांटा गया अभियान के तहत श्रमिकों को तीन प...