गाज़ियाबाद, अप्रैल 26 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। श्रमिकों का पंजीकरण नवीनीकरण शुरू हो गया है। इसके लिए श्रमिक 15 मई तक आवेदन कर सकते हैं। उप श्रम आयुक्त अनुराग मिश्र ने बताया कि श्रमिकों को अपना श्रमिक पंजीकरण 15 मई तक अपडेट कराना होगा। इसके लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। अधिकारी ने बताया कि ऐसे श्रमिक जिन्होंने पिछले चार वर्ष से अपना श्रमिक पंजीकरण अपडेट नहीं कराया है, उनको 15 मई से पहले पंजीकरण को नवीनीकरण कराना अनिवार्य है। लाभार्थी जन सेवा केंद्र पर जाकर पंजीकरण के नवीनीकरण के लिए आवेदन कर सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...