मऊ, फरवरी 3 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के नहर रोड स्थित जूनियर हाईस्कूल मधुबन में पहुंचे सहायक श्रमायुक्त प्रभात सिंह ने विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ समय बिताते हुए शैक्षिक एवं भोजन व्यवस्था की भी जांच किया। चुनाव कार्य के दौरान लंच समय में उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता की जांच की। पांचवीं घंटी में कक्षा आठ में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद स्थापित किया।उन्होंने हिंदी, विज्ञान, गणित एवं सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे। अधिकांश प्रश्नों के सही उत्तर मिलने पर वे बच्चों की तैयारी से काफी प्रभावित नजर आए। हिंदी विषय में कठिन शब्दों को श्यामपट्ट पर लिखवाया। गलत होने पर स्वयं सही शब्द लिखकर समझाया। विज्ञान में कोशिका, माइटोकॉ्ड्रिरया, पादप कोशिका एवं हरित कोशिका के अंतर पूछे गए। सामान्य ज्ञान में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.