कानपुर, जनवरी 21 -- कानपुर। श्रमशक्ति एक्सप्रेस के एसी कोच से गायब लैपटॉप डेढ़ घंटे बाद पटरी किनारे मिला। ट्रेन रवाना होने से पहले यात्री पानी की बोतल लेने नीचे उतरा था। वापस हुआ तो बैग गायब था। जीआरपी में शिकायत के बाद चेकिंग की गई तो डेढ़ घंटे में वह पटरी किनारे पड़ा मिला। अंबेडकरपुरम के सुरेश कुमार श्रमशक्ति एक्सप्रेस के ए-1 कोच की 38 नंबर सीट पर बैठे थे। नीचे उतरने के बाद वापस चढ़ने पर 70 हजार का लैपटॉप गायब था। शिकायत के बाद जीआरपी के साथ ढूंढने पर वह प्लेटफॉर्म नंबर-10 के दिल्ली साइड के पास पड़ा मिला। बाद में यात्री दूसरी ट्रेन से दिल्ली गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.