रामगढ़, जून 27 -- रामगढ़,निज प्रतिनिधि गोबरदरहा गांव स्थित दामोदर नदी तट पर बने ऐतिहासिक महादेव चट्टान मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य में ग्रामीणों ने एक अहम उपलब्धि हासिल की है। सामूहिक श्रमदान के जरिए मंदिर के गर्भगृह की छत ढलाई का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने हर-हर महादेव के जयघोष के बीच उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। ढलाई कार्य का शुभारंभ सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के प्रोजेक्ट मैनेजर रणधीर मिश्रा, पूर्व पार्षद रोशन कुमार, समाजसेवी रविन्द्र कुशवाहा और कुंवर महतो ने विधिवत पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर किया। पूरे कार्यक्रम में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। मुख्य अतिथि रणधीर मिश्रा ने कहा कि प्राचीन चट्टान मंदिर का जीर्णोद्धार न केवल धार्मिक आस्था को मजबूती देगा, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को भ...