बागेश्वर, मार्च 3 -- कांडा। फेणीनाग मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग पूरी न होने पर जाखनी गांव के ग्रामीणों ने खुद ही पहल करते हुए श्रमदान से मार्ग निर्माण का संकल्प लिया है। अब तक करीब एक किमी मार्ग तैयार किया जा चुका है, जबकि दो किमी रास्ता बनना शेष है। विशेष बात यह है कि होली के दौरान भी ग्रामीण श्रमदान में जुटे रहे। ग्राम पंचायत जाखनी के लोग ग्राम प्रधान हरीश सिंह मेहता के नेतृत्व में मंदिर तक पहुंच मार्ग का निर्माण कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.